ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

खुद को CID अफसर बता मुंगेर में रेलकर्मी से ठगी : केस से नाम हटाने के लिए मांगा 22 लाख रुपये

MUNGER : दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच का सीआईडी अफसर बन मुंगेर के जमालपुर के एक रेलकर्मी से 22 लाख की ठगी कर ली गयी है। केस से नाम हटाने के लिए कई किश्तों में 22 लाख रुपये ट्रांसफर क

खुद को CID अफसर बता मुंगेर में रेलकर्मी से ठगी : केस से नाम हटाने के लिए मांगा 22 लाख रुपये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER : दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच का सीआईडी अफसर बन मुंगेर के जमालपुर के एक रेलकर्मी से 22 लाख की ठगी कर ली गयी है। केस से नाम हटाने के लिए कई किश्तों में 22 लाख रुपये ट्रांसफर किये गए हैं। पीड़ित ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। साइबर थाने में आवेदन देकर रेलकर्मी ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक वीडियो व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का सीआईडी आफिसर बताया और कहा कि दिल्ली में एक लड़की ने सुसाइड कर ली है। लड़की की आत्महत्या में आपकी संलिप्तता सामने आ रही है। इस केस से नाम हटाने के लिए आपको खर्च करना पड़ेगा। 


जिसके बाद फर्जी सीआईडी अफसर ने कई किश्त में 22 लाख रुपए उसके बैंक एकाउंट से ट्रांसफर करा लिये। इसके बावजूद उसका लालच कम होने का नाम नहीं ले रहा था। फर्जी सीआईडी अफसर ने और पैसों की डिमांड करने लगा। जिससे आजीज आकर पीड़ित ने साइबर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


वहीं मुंगेर साइबर थाना प्रभारी सह यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का नाम उजागर नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील है कि वे इस तरह के फेक वीडियो कॉल से बचें और अगर ऐसा हो तो तुरंत पुलिस को इनफॉर्मेशन दें और ब्लैकमेल करने वाले को कोई पैसा न दें।

टैग्स