ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

खरमास के बाद JDU में होगी बड़ी टूट ! बोले चिराग पासवान ...चाह कर भी कभी एक नहीं हो सकते इंडि गठबंधन के नेता

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। &

खरमास के बाद JDU में होगी बड़ी टूट ! बोले चिराग पासवान ...चाह कर भी कभी एक नहीं हो सकते इंडि गठबंधन के नेता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर  बड़ा दावा किया है।  चिराग पासवान ने कहा कि खरमास खत्म होते ही जेडीयू में बड़ी टूट होगी। चिराग पासवान ने कहा कि जेडीयू के कई नेता मेरे संपर्क में हैं। कुछ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। 


वहीं, कल दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर चिराग ने कहा कि- ये लोग कितना भी कुछ कर लें लेकिन सच तो यही है कि ये लोग खुद एक छत के नीचे नहीं आ सकते हैं। खुद एक साथ बैठकर ये लोग चुनाव नहीं सकते हैं और ये लोग दावा करते हैं भाजपा को चुनाव में मात देने का तो मजाक लगता है। हकीकत है कि ये लोग पहले खुद एकजूट हो जाए। 


इसके आलावा, पशुपति पारस से जुड़े रिश्ते के सवाल पर चिराग ने कहा कि- यह न तो मेरी प्रथमिकता है और न ही जरूरत है। मेरी पहली बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर है। इसी सोच को लेकर आगे बढ़ रहा हूं। इसके आलावा रही बात सीट को लेकर तो अभी चुनाव में समय है और एनडीए में इसको लेकर कभी कोई परेशानी नहीं हुई है और आगे भी नहीं होगी। 


इसके साथ ही साथ चिराग ने कांग्रेस के तरफ से शुरू किये जाने वाले 'डोनेट फॉर देश' के अभियान पर सवाल उठाए। चिराग पासवान ने इसको लेकर कहा कि, अपने निजी काम के लिए और चुनाव लड़ने के लिए जो पैसे जुटाए जा रहे हैं। उसके लिए देश के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता। 


आपको बताते चलें कि, चिराग पासवान लगातार बिहार सरकार और कांग्रेस को लेकर हमलवार नजर आते हैं। चिराग लागतार नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर सवाल करते हैं। उन्होंने पिछले ही दिनों नीतीश कुमार से पूछा था कि वाराणसी जब लोगों के बीच जाएंगे तो कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे? अब जब 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की चौथी बैठक होने वाली है तो एक बार फिर से जुबानी हमले तेज हो गए हैं।