ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

खाना बनाने के दौरान एक साथ तीन घरों में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोग घायल

BEGUSARAI: बेगूसराय में इन दिनों लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग लगने से एक साथ तीन घर पूरी तरह से जलकर राख हो गये। वही एक घर में आग लगने के बाद

खाना बनाने के दौरान एक साथ तीन घरों में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में इन दिनों लगातार आग का तांडव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग लगने से एक साथ तीन घर पूरी तरह से जलकर राख हो गये। वही एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट करने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गये। 


वहीं घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। आग इतना भयावह थी कि घर में रखा एक घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस आग लगी में आसपास के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। 


जिससे आसपास के राम उदेश तांती,रविंद्र तांती, राजा तांती,गीता देवी के घर भी  जलकर पूरी तरह से राख हो गया। जिसमे पांच लोग भी आंशिक रूप से झुलस गए। वही घर में रखे अनाज कपड़ा, घरेलू सामग्री जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मी टीम को दी काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता