ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ और अमृतसर में करोड़ों की संपत्ति जब्त

DESK: खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधन संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने बड़ा एक्शन लिया है। इनामी अमृतसर निवासी गुरपतवंत सिंह पन्नू की करोड़ों की

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ और अमृतसर में करोड़ों की संपत्ति जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधन संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने बड़ा एक्शन लिया है। इनामी अमृतसर निवासी गुरपतवंत सिंह पन्नू की करोड़ों की संपत्ति को NIA ने जब्त किया है। एनआईए ने चंडीगढ़ और अमृतसर में पन्नू की संपत्तियों को जब्त किया है।


भारत में पन्नू के खिलाफ देश के खिलाफ साजिश रचने समेत कुल सात मामले दर्ज हैं। पन्नू कनाडा में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पन्नू के अपराध की जानकारी कनाडा को दिए जाने के बाद उसके खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


जिसको देखते हुए एनआईए ने पन्नू के खिलाफ एक्शन लेते हुए चंडीगढ़ में उसके सेक्टर 15 स्थित घर को एनआईए ने जब्त कर लिया है। वहीं पन्नू की चंडीगढ़ स्थित कोठी का एक चौथाई हिस्सा भी जब्त किया गया है। इसके साथ ही साथ अमृतसर के खानकोट गांव में भी एनआईए ने पन्नू की 46 कनाल एग्रीकल्चरल लैंड को जब्त किया है।