ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

Bihar Jamin Survey: खास महल की जमीन को लेकर सरकार ने दी बड़ी राहत, जानिए किसकी बढ़ेगी परेशानी

PATNA : बिहार सरकार और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग खास महल की जमीन को लेकर सरकार सख्त से कदम उठाने जा रही है। लेकिन अब राहत वाली खबर यह है कि वैसे लोग जो ख़ास महल की जमीन पर पिछले ए

Bihar Jamin Survey:  खास महल की जमीन को लेकर सरकार ने दी बड़ी राहत, जानिए किसकी बढ़ेगी परेशानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग खास महल की जमीन को लेकर सरकार सख्त से कदम उठाने जा रही है। लेकिन अब राहत वाली खबर यह है कि वैसे लोग जो ख़ास महल की जमीन पर पिछले एक शताब्दी या आधी शताब्दी से रह रहे हैं तो फिर सरकार उनको बड़ी राहत देगी। लेकिन, बदले में उन्हें सरकार को भी कुछ देना होगा। 


दरअसल, खास महल की जमीन पर 50 या 100 साल से घर बनाकर रह रहे हैं उन्हें राहत मिल जाएगी। मंत्री दिलीप जायसवाल का कहना है कि खास महल की बिहार में करीब 4000 एकड़ भूमि है, जो सरकार की जमीन कहलाती है। कई लोग उस पर 50 या 100 साल से अधिक समय से घर बनाकर रहते आए हैं।  उनके पास मालिकाना हक से संबंधित कोई कागजात नहीं है। 


लेकिन इसको लेकर यदि उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का लोग दौड़ लगाया है और उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। अब सरकार इसके बारे में सोच रही है कि उन लोगों को मालिकाना हक कैसे मिले। इसके लिए हम लोग एक प्रारूप तैयार करने का विचार कर रहे हैं। निश्चित राशि जमा करके उनको कागजात के सहित मालिकाना हक मिल जाएगा। लेकिन जिन लोगों ने कब्जा किया है उन पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से एक्शन लिया जाएगा। 


इसके आगे उन्होंने बताया कि राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र में 137 एकड़ के करीब खास महल की जमीन है। ऐसी-ऐसी जगह पर जमीन है जहां की कीमत बहुत ज्यादा है। उन जमीनों पर कई सफेदपोश और बड़े लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा किया है और अब उन जमीनों पर बड़ा व्यवसाय भी हो रहा है। इस तरह की जमीन को लेकर सरकार अलग से कानून लाएगी और वह जमीन सरकार अपने कब्जे में लेगी। वहीं, जितने दिनों तक कब्जा रहा और उस जमीन पर अगर व्यवसाय करते आए हैं तो राशि वसूली जाएगी। 


गौरतलब हो कि बीते शीतकालीन सत्र के दौरान बिहार सरकार ने बेतिया राज की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर एक कानून बनाया था। इसके बाद अब खास महल की जमीन पर सरकार की नजर है। कुछ दिनों पहले ही मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा था कि हम लोग बहुत जल्द इस पर कानून लाने वाले हैं. अब एक बार फिर उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी है।