ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर लगा झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में अरेस्ट सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को 20 अगस्त कर के लिए बढ़ा दी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर लगा झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली शराब नीति केस में अरेस्ट सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को 20 अगस्त कर के लिए बढ़ा दी है। सीबीआई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया। 


शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नियमित जमानत देने के ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है ऐसे में बेल रद्द करने की याचिका में क्या बचा है।


न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने यह पूछने पर की अगर ईडी की याचिका को अनुमति दी जाती है तो क्या केजरीवाल को फिर से गिरफ्तार करेगी। इस पर ईडी ने कहा कि गिरफ्तारी का कोई सवाल नहीं है, किसी भी अदालत ने गिरफ्तारी को अवैध घोषित नहीं किया है। 


दोनों पक्ष की दलिल सुनने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। बता दें कि बीते 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में केजरीवाल को राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी थी लेकिन सीबीआई के मामले में केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।