ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला, गाड़ी पर लोगों ने फेंका जूता-चप्पल

KATIHAR: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर हमला हुआ है. जनसभा कर लौट रहे कन्हैया कुमार के गाड़ी पर कुछ लोगों ने जूते-चप्पल फेंके

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KATIHAR: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर हमला हुआ है. जनसभा कर लौट रहे कन्हैया कुमार के गाड़ी पर कुछ लोगों ने जूते-चप्पल फेंके हैं. यह घटना कटिहार के शहीद चौक की है. छपरा और सुपौल में भी कन्हैया के काफिल पर इससे पहले हमला हो चुका है.

पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफिला को आगे बढ़ाया. हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कन्हैया सीएए और एनआरसी को लेकर कन्हैया राजेंद्र नगर स्टेडियम में सभा को संबोधित कर रहे थे. पास में ही एक कॉलेज में इंटर की परीक्षा हो रही थी. उनके सभा के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही थी. जिसके विरोध में छात्रा नेताओं ने सड़क को जाम कर दिया और जैसे ही काफिला पहुंचा की वह हमला बोल दिए.

बता दें कि कन्हैया कुमार एनआरसी और सीएए के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए हैं. कन्हैया की यात्रा भितहरवा से शुरू हुई है. इस यात्रा के दौरान हर जिले का कन्हैया दौरा कर रहे और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. यह सभा पटना के गांधी मैदान में खत्म होगी और इस दिन रैली होगी.