ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी बातों से आगे नहीं बढ़ पाए नीतीश, चुनाव से पहले संगठन को लेकर बढ़ी होगी फिक्र

PATNA : बिहार के कोने-कोने से पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा करने वाले नीतीश कुमार गांधी मैदान में कोई नई बात नहीं कर सके। नीतीश कुमार पिछले कुछ अरसे से जिन मुद्दों पर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के कोने-कोने से पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा करने वाले नीतीश कुमार गांधी मैदान में कोई नई बात नहीं कर सके। नीतीश कुमार पिछले कुछ अरसे से जिन मुद्दों पर बोलते रहे हैं आज भी उन्होंने वही बातें दोहरा दी। उम्मीद जताई जा रही थी कि जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार पार्टी के सिपाहियों को इलेक्शन विजन देते वक्त कुछ नयी बातों को रखेंगे लेकिन नीतीश कुमार का संबोधन 15 साल के आरजेडी शासन काल बनाम 15 साल के जेडीयू शासनकाल से आगे नहीं बढ़ पाया।


नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर यह बताने का होमवर्क दिया कि बिहार में उनकी सरकार ने लोगों के लिए क्या काम किया बिहार में विकास की रफ्तार कितनी तेज बनी और सूबे में कैसे कानून का राज कायम हुआ। नीतीश कुमार जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी सरकार के कामों का जिक्र तो कर रहे थे लेकिन उन्हें इस बात की चिंता जरूर सता रही थी कि चुनावी साल में संगठन की ताकत उच्च स्तर पर मजबूत नहीं है जैसी उम्मीद उन्होंने कर रखी थी।


गांधी मैदान में जदयू कार्यकर्ताओं की मौजूदगी कम होने से नीतीश कुमार को निराशा हुई होगी। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने लगातार यह दावा किया था कि गांधी मैदान में लाखों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई लेकिन कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को धोखा दे दिया।