ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

SM KRISHNA: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

SM KRISHNA: दुखद खबर सियासी गलियारे से निकल कर सामाने आ रही है, जहां कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृण्णा का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। बेंगलुरु क स

SM KRISHNA: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SM KRISHNA: दुखद खबर सियासी गलियारे से निकल कर सामाने आ रही है, जहां कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृण्णा का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे। बेंगलुरु क सदाशिवनगर स्थित अपने आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। हाल ही में उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


जानकारी के मुताबिक, 10 दिसंबर की सुबह करीब ढाई बजे पूर्व सीएम एसएम कृष्णा ने आखिरी सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री उनके परिवार के साथ साथ राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनकर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया है। उनके पार्थिव शरीर को मद्दूर ले जाने की संभावना है। पूर्व सीएम सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।


साल 1932 के 1 मई को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में एसएम कृष्णा का जन्म हुआ था। पहली बार उन्होंने 162 में मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीता और यहां से उनकी राजनीतिक पारी की शुरूआत हुई थी। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी में थे।

हालांकि, साल 2017 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। पिछले साल ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। कृष्णा 11 अक्टूबर 1199 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने काम किया था।