ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

करण जौहर के घर काम करने वाले 2 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव, परिवार समेत हुए क्वारंटाइन

DESK : बोनी कपूर के बाद अब बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर पर काम करने वाले दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद दोनों स्टाफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दो स्टाफ के कोरोना पॉज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : बोनी कपूर के बाद अब बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर पर काम करने वाले दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद दोनों स्टाफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दो स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद करण जौहर परिवार के साथ क्वारंटाइन हो गए हैं.

 इसकी जानकारी करण जौहर ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा कि "आप को सूचित करना चाहूंगा कि हमारे घरेलू स्टाफ के दो सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. जैसे ही लक्षण का पता चला उन्हें हमारी इमारत के एक हिस्से में क्वोरंटीन कर दिया गया. बीएमसी को तत्काल सूचित किया गया, और इमारत को नियमानुसार उन्होंने स्टरलाइज किया." 


'हमारा पूरा परिवार और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है और किसी में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं. हम लोगों ने सुबह टेस्ट भी करवाया था जो कि नेगेटिव आया है, लेकिन हमने खुद को अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेशन में कर लिया है. हम सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें बेहतर इलाज और सुरक्षा दी जाएगी और वह जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे.' 

बता दें कि इस से पहले बोनी कपूर के घऱ काम करने वाले 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं बॉलिवुड अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.