ब्रेकिंग
मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसानमामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसान

कानपुर के बाद अब अजमेर में मालगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश, किसने रखे रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के बड़े-बड़े पत्थर?

DESK: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश नाकाम होने के बाद अब राजस्थान के अजमेर में मालगाड़ी को बेपटरी करने की बड़ी साजिश रची गई है। अजमेर के सरधना में

कानपुर के बाद अब अजमेर में मालगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश, किसने रखे रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के बड़े-बड़े पत्थर?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटने की कोशिश नाकाम होने के बाद अब राजस्थान के अजमेर में मालगाड़ी को बेपटरी करने की बड़ी साजिश रची गई है। अजमेर के सरधना में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के दो भारी-भरकम ब्लटक रखकर मालगाड़ी को पटरी से उतारने की कोशिश की गई है।


जानकारी के मुताबिक, अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में डीएफसीसी ट्रैक पर बदमाशों ने दो जगहों पर 70 किलो के सीमेंट के ब्लॉक रखकर ट्रेन को डीरेल करने की कोशिश की है। गनीमत रही कि मालगाड़ी सीमेंट के ब्लॉक को तोड़कर आगे बढ़ गई, जिससे मालगाड़ी डीरेल होने से बच गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और छानबीन की है। इस घटना को लेकर मांगलियावास थाने में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज कराने वाले रेलकर्मियों के मुताबिक 8 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उन्हें रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखे जाने की खबर मिली थी। जबतक रेलवे की टीम मौके पर पहुंची सीमेंट का ब्लॉक टूटा हुआ था। 


बता दें कि इससे पहले कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को डीरेल करने की कोशिश की गई थी। अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा था, ताकि ट्रेन गुजरते ही बेपटरी हो जाए। पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया था। रेलवे ने इसकी जांच का जिम्मा एनआईए और एटीएस को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में बड़े आतंकि साजिश की संभावना जताई गई है।