ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

DESK : कन्नड़ बिग बॉस सीजन-3 की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया के आत्महत्या की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बेंगलुरू स्थित वृद्धा आश्रम में रह रही जयश्री ने गले म

एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान
Anamika
3 मिनट

DESK : कन्नड़ बिग बॉस सीजन-3 की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया के आत्महत्या की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बेंगलुरू स्थित वृद्धा आश्रम में रह रही जयश्री ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। संध्या किरण आश्रम के कमरे में शव पंखे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक जिन्दगी से तंग आकर जयश्री ने यह कदम उठाया। 2020 से ही वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी  इस बात की जानकारी जयश्री ने सोशल मीडिया पर भी दी थी।


पंखे से लटका मिला शव
परिवार और दोस्तों ने जयश्री को कई बार फोन किया और मैसेज भी की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद दोस्तों ने आश्रम के मैनेजमेंट से जयश्री का पता लगाने की बात कही। आश्रम के अधिकारी जब कमरे में पहुंचे तो जयश्री को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि रविवार की रात को ही जयश्री ने फांसी लगाया है।


सोशल मीडिया पर आईं थी LIVE
25 जुलाई 2020 को जयश्री रमैया सोशल मीडिया पर LIVE आईं थीं। जिसमें कहा था कि दुनिया और तनाव को अलविदा। मैं यह सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं सुदीप सर से आर्थिक मदद की उम्मीद भी नहीं कर रही हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं लेकिन बेहद तनाव में हूं। मैं जीवन में कई सारी परेशानियों से जूझ रही हूं। मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया और मैं इससे उबर नहीं पा रही हूं। मैं एक लूजर हूं। मुझे दया मृत्यु मिलनी चाहिए। मैं अभी यही उम्मीद कर रही हूं। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज.. प्लीज मुझे दया मृत्यु दीजिए। जयश्री के आत्महत्या की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके प्रशंसक भी काफी आहत हैं। बिग बॉस के अलावा जयश्री कन्नड़ फिल्म उप्पु हुली खारा और कन्नड़ गोथिल्ला में नजर आईं थीं।