ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कनिका कपूर ने कोरोना को हराया; हॉस्पिटल से छुट्टी, 14 दिन रहेंगी होम क्वारंटाइन

DESK: मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को आखिरकार कोरोना को मात दे दी है। कनिका को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है लेकिन उन्हें अभी 14 दिनों के होम क्वारंटाइन का पालन करना होगा। कोरोना

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को आखिरकार कोरोना को मात दे दी है। कनिका को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है लेकिन उन्हें अभी 14 दिनों के होम क्वारंटाइन का पालन करना होगा। कोरोना के छठे टेस्ट के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।


बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को 20 मार्च कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।  पहले लगातार चार कोरोना टेस्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कनिका की पांचवी और छठी  रिपोर्ट निगेटिव आईं है। कनिका पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जो इस बीमारी की चपेट में आयीं।


कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थी और सैकड़ों लोगों के साथ पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं। तब मीडिया में उनकी खूब आलोचना हुई थी। उस वक्त उनमें कोरोना वायरस के लक्षण मौजूद थे। हालांकि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 20 मार्च को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।


हालांकि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद कनिका की परेशानी अब बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कोरोनो वायरस से संक्रमित होने के बावजूद लापरवाही बरतने के आरोप में उनके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और अधिकारियों द्वारा उन्हें खुद को अलग-थलग करने के निर्देश दिए गए हैं। 


टैग्स