ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

कंगना रनौत के ऑफिस को BMC ने तोड़ा, एक्ट्रेस ने बीएमसी को बताया बाबर का सेना

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पंगा लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस को बीएमसी ने तोड़ना शुरू कर दिया है. बीए

कंगना रनौत के ऑफिस को BMC ने तोड़ा, एक्ट्रेस ने बीएमसी को बताया बाबर का सेना
Manish Kumar
3 मिनट

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पंगा लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस को बीएमसी ने तोड़ना शुरू कर दिया है. बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को अवैध बताया है. भारी संख्या में मुंबई पुलिस के जवान और बीएमसी के कर्मी कंगना के ऑफिस पहुंचे हुए हैं. ऑफिस को तोड़ा जा रहा है. तोड़ने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कंगना रनौत के ऑफिस को BMC ने तोड़ा, एक्ट्रेस ने बीएमसी को बताया बाबर का सेना


कंगना बोली.. बाबर की सेना है बीएमसी

इस कार्रवाई पर कंगना ने कहा कि ''मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम.''  

कंगना रनौत के ऑफिस को BMC ने तोड़ा, एक्ट्रेस ने बीएमसी को बताया बाबर का सेना


कंगना को दिया था नोटिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ऑफिस पर बीएमसी ने छापेमारी की थी. कंगना के ऑफिस को बीएमसी ने अवैध करार दिया था. बीएमसी ने यहां तक कह दिया था कि अगर कोई निर्माण कार्य हुआ तो ऑफिस को गिरा दिया जाएगा. बीएमसी ने कंगना को ऑफिस को अवैध बताते हुए नोटिस भी जारी किया था. इस नोटिस को ऑफिस के बाहर चिपकाया था.


48 करोड़ रुपए की लागत से बना है ऑफिस

कंगना के मुंबई में अपना ऑफिस बनवाई है. यह मुंबई के पाली हिल स्थित बंगलो नंबर 5 का पूरी तरह से री-कंस्ट्रक्शन किया गया. इसे वर्क स्टूडियो में बदला गया है. कंगना के इस ऑफिस को बनाने 48 करोड़ रुपए खर्च किया है. बता दें कि कंगना और  महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी लड़ाई अब थाने तक पहुंच गई है. शिवसेना आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कंगना पर मुंबई की तुलना पीओके से की थी.