ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्य की सांस्कृतिक विरासत का विश्व में बजेगा डंका, बिहार संग्रहालय और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक करार Zakir Khan: जाकिर खान ने अनाउंस किया शोज से लंबा ब्रेक, पिछले एक साल से है परेशान; जाने... क्या है वजह? Purnea News: पूर्णिया के सरकारी अस्पताल में नहीं मिला बेड, महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, नर्स पर पैसे मांगने का आरोप Purnea News: पूर्णिया के सरकारी अस्पताल में नहीं मिला बेड, महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म, नर्स पर पैसे मांगने का आरोप केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: इतना परसेंट बढ़ सकता है DA, सरकार जल्द करने वाली है एलान केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: इतना परसेंट बढ़ सकता है DA, सरकार जल्द करने वाली है एलान Chandra Grahan 2025: आज है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें... राशियों पर क्या होगा असर? Bihar News: इंटर की छात्रा की नहर में डूबने से मौत, दो दिन से थी लापता Bihar Crime News: बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, लॉकअप में बेरहमी से पिटाई करने का आरोप Pitru Paksha 2025: गया जी ही नहीं, इन 7 पवित्र स्थानों पर भी किया जाता है पिंडदान; जान लें... पूरी डिटेल

कल बिहार BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे डॉ संजय जायसवाल, पूरी की जाएगी वैधानिक प्रक्रिया

1st Bihar Published by: Neeraj Kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 04:34:03 PM IST

कल बिहार BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे डॉ संजय जायसवाल, पूरी की जाएगी वैधानिक प्रक्रिया

- फ़ोटो

PATNA : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जायसवाल शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होगी।

बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि कि 21 दिसंबर को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा।  जिसमें प्रदेश के प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव पर्यवेक्षक  थावरचंद गहलोत,राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह उपस्थित रहेंगे।उन्होनों कहा कि 22 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश परिषद की बैठक होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होगी।

बता दें कि बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय को केन्द्र में मंत्री बनाए जाने के बाद सितंबर माह में भाजपा ने पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार इकाई का नया अध्यक्ष बनाया था। कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे जायसवाल को राजनीति विरासत में मिली है। जायसवाल के पिता मदन मोहन जायसवाल भी इस क्षेत्र का तीन बार संसद में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।