ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

कैमूर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 वाहनों में भीषण टक्कर

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां तीन वाहनों की भीषण टक्कर में 9 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के प

कैमूर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 वाहनों में भीषण टक्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां तीन वाहनों की भीषण टक्कर में 9 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास की है जहां तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के बाद एनएच-2 पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।  ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनएचएआई और मोहनियां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकलवाने और उनके पहचान करने में जुटी हुई थी। मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया सासाराम की तरफ से वाराणसी की तरफ स्कॉर्पियो पर सवार कुल 8 लोग जा रहे थे तभी मोहनियां थाना क्षेत्र के nh2 पर देवकली के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार में टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में सामने से आ रही ट्रक से टकरा गयी। स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी भिड़ंत में स्कार्पियो सवार 8 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद मौके पर पहुंची मोहनिया थाना की टीम और एनएचएआई की टीम स्कॉर्पियो के अंदर फंसे शव को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं यातायात को सामान्य कराने में एनएचएआई और पुलिस की टीम जुटी हुई है।

कैमूर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 वाहनों में भीषण टक्कर


कैमूर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 वाहनों में भीषण टक्कर


कैमूर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 वाहनों में भीषण टक्कर


कैमूर से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 वाहनों में भीषण टक्कर


टैग्स