Hindi News / news / कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 38 बदमाशों को दबोचा

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 38 बदमाशों को दबोचा

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jan 23, 2021, 10:28:36 AM

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 38 बदमाशों को दबोचा

- फ़ोटो

KAIMUR : इस वक़्त की ताजा खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 38 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार इन सभी लोगों के खिलाफ अपहरण, डकैती, हत्या, लूट,मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भभुआ, चैनपुर, चांद, भगवानपुर, बेलान्व और अधौरा थाना क्षेत्र से की गई है. 


गौरतलब है कि जिले में तेजी से बढ़ते अपराध को देखते हुए कैमूर एसपी के निर्देश पर भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत 38 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इसके पहले भी कुल 53 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी. 


गिरफ्तार लोग कई संगीन मामलों के आरोपी हैं. इस कार्रवाई से सभी थानाध्यक्षों की खूब तारीफ़ हो रही है और आगे भी अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश आलाधिकारियों ने दिया है.