ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

बिहार में एक मुर्गे की 'मर्डर मिस्ट्री' सुलझा रही है पुलिस, क्या है पूरा मामला जानिए

KAIMUR: बिहार में एक ओर क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है, सूबे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. वहीं दूसरी ओर कैमूर पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के बजाय आजकल एक मुर्गे की &

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में एक ओर क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है, सूबे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है. वहीं दूसरी ओर कैमूर पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के बजाय आजकल एक मुर्गे की 'मर्डर मिस्ट्री' सुलझाने में लगी हुई है. जी हां सुनने में जरूर अटपटा लगेगा, लेकिन जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी.


कैमूर पुलिस के पास दुर्गावती थाना के तिरोजपुर से एक ऐसा केस आया जिसे देखकर वो खुद हैरान रह गये. ये मामला एक मुर्गे के मर्डर का है. जिसके बाद पुलिस फिलहाल इस मुर्गे के हत्यारे को ढूंढने में लगी हुई है. दरअसल दुर्गावती थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव की निवासी कमला देवी ने मुर्गा फार्म खोल रखा है. आरोप है कि उसके पड़ोसी ने दौड़ाकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला. इस घटना के बाद जब बवाल बढ़ा तो आरोपी ने मुर्गा फार्म चलाने वाली कमला देवी और उसके बेटे इंदल को पीटकर जख्मी कर दिया.


जिसके बाद कमला देवी ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत करते हुए दुर्गावती थाने में FIR दर्ज कराई है. इस मामले में 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. चौंकाने वाली बात यह है कि मुर्गे का पोस्टमॉर्टम प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में किया गया. मुर्गे का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मुर्गे के गर्दन पर ब्लड रुकने का प्रमाण मिला है. वहीं कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इस घटना से जुड़ी प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


टैग्स