ब्रेकिंग
दिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल बंगले के बाद अब लालू परिवार की सुरक्षा पर सरकारी गाज, जेड प्लस सिक्योरिटी छीनी, तेजप्रताप को भी झटकाअपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ना एक लड़की को पड़ गया महंगा, सारण के खैरा थाने में केस दर्जमुजफ्फरपुर अग्निकांड पर प्रसाद हॉस्पिटल का बयान आया सामने, शॉर्ट सर्किट को बताया हादसे की वजहमुख्यमंत्री आवास के विस्तार का आदेश रद्द, अलग रहेगा 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न का बंगलादिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल बंगले के बाद अब लालू परिवार की सुरक्षा पर सरकारी गाज, जेड प्लस सिक्योरिटी छीनी, तेजप्रताप को भी झटकाअपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ना एक लड़की को पड़ गया महंगा, सारण के खैरा थाने में केस दर्जमुजफ्फरपुर अग्निकांड पर प्रसाद हॉस्पिटल का बयान आया सामने, शॉर्ट सर्किट को बताया हादसे की वजहमुख्यमंत्री आवास के विस्तार का आदेश रद्द, अलग रहेगा 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न का बंगला

बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी

DESK: मुंगेर, नालंदा समेत कई विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति आज राज्यपाल फागू चौहान ने कर दी है। वही प्रति कुलपति भी नियुक्त किए गये हैं। 4 कुलपति और 4 प्रति कुलपति की नि

बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मुंगेर, नालंदा समेत कई विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति आज राज्यपाल फागू चौहान ने कर दी है। वही प्रति कुलपति भी नियुक्त किए गये हैं। 4 कुलपति और 4 प्रति कुलपति की नियुक्ति की गयी है। इनके चयन के लिए बनी सर्च कमेटी ने एक पद के लिए तीन-तीन नामों की अनुशंसा की थी। जिसमें से एक नाम चयन किया गया है। चयनित नामों की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। 


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही राज्यपाल फागू चौहान से मिलने पहुंचे थे। राजभवन से लौटने के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि महत्वपूर्ण नियुक्तियों को लेकर उनकी राज्यपाल महोदय से मुलाकात हुई है। उम्मीद है अब जल्द ही नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन आ जाएगा और इस संबंध में आज ही राजभवन के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।    


जारी अधिसूचना के अनुसार जेडी वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्यामा राय मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति बनायीं गयीं हैं। वही साइंस कॉलेज के प्रो. केसी सिन्हा को नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


इसके अलावा कॉलेज आफ कामर्स पटना के सेवानिवृत हुए मोहम्मद कुद्दुस मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय में कुलपति बनाए गये हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के कुलपति पद पर प्रोफेसर राजनाथ यादव को नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर राजनाथ यादव वर्तमान में इसी विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति हैं।  इनके अलावा 4 प्रति कुलपति भी बनाए गए हैं। 


प्रोफेसर सिद्धार्थ शंकर सिंह को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति बनाए गये हैं। प्रोफेसर राजीव कुमार मलिक पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना के प्रति कुलपति बनाये गये हैं। राजीव कुमार मलिक भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालूनगर मधेपुरा में स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष हैं। प्रोफेसर मलिक मूलतः भागलपुर के रहने वाले हैं। 


प्रोफेसर सीएस चौधरी वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा के प्रति कुलपति नियुक्त किए गये हैं। राज्यपाल के यहां से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी की नियुक्ति पद ग्रहण की तारीख से तीन साल के लिए की गई है। 


जिन विश्वविद्यालयों में कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति की गई है उनमें मुंगेर विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय शामिल हैं।


प्रो. श्यामा रॉय-कुलपति- मुंगेर विश्वविद्यालय-मुंगेर 

प्रो. कृष्ण चंद्र सिन्हा-कुलपति- नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी- पटना 

प्रो. मो. कुद्दुस-कुलपति- मौलाना मजहरुल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय-पटना 

प्रो. राजनाथ यादव-कुलपति- पूर्णिया विश्वविद्यालय 

प्रो. राजीव कुमार मलिक- प्रति कुलपति- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना 

प्रो. डॉ. जवाहर लाल- प्रति कुलपति- मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर

प्रो. सी.एस.चौधरी- प्रति कुलपति- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा 

प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह- प्रति कुलपति- कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि, दरभंगा 



बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी


बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी

बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी


बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी

बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी


बिहार के कई विवि में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, अधिसूचना जारी

टैग्स