खगड़िया : दो बच्चियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, एक की मौके पर ही मौत

1st Bihar Published by: Updated Apr 15, 2021, 10:29:34 AM

खगड़िया : दो बच्चियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, एक की मौके पर ही मौत

- फ़ोटो

KHAGARIA : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई है। हादसा महेशखूंट थाना इलाके के नवटोलिया बन्नी गांव के पास हुआ है। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो बच्चियों को कुचल डाला। एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरी नहीं इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 


हादसा एनएच 31 पर नवटोलिया बन्नी गांव स्थित राम मंदिर के पास हुआ। दो बच्चियां सड़क पार कर रही थी इसी दौरान हादसे का शिकार हो गयीं। हादसे में नवटोलिया बन्नी गांव के रहने वाले राजकुमार पासवान की 10 साल की बेटी और रोशनी कुमारी और धर्मेंद्र पासवान की 11 साल की बेटी खुशी शामिल हैं। 


सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया।