ब्रेकिंग न्यूज़

क्रिकेट के इस नियम को बदलना चाहते हैं Sachin Tendulkar, कहा "खिलाड़ी इससे बिल्कुल खुश नहीं.." Asia Cup से ठीक पहले टीम इंडिया का साथ छोड़ गया यह दिग्गज, 15 साल से दे रहे थे सेवा BIHAR NEWS : बिहार में बड़े उद्योगों की शुरुआत जल्द, CII रिपोर्ट में 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का रोडमैप VOTER ADHIKAR YATRA : राहूल की यात्रा में प्रियंका की एंट्री, आधी आबादी को लेकर कांग्रेस ने बनाया मेगा प्लान Nitish Kumar Delhi Visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव पर हो सकती है चर्चा Bihar News: बेरोजगार युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका, 1400+ पदों पर भर्ती शुरू; सैलरी 45 हजार से स्टार्ट Bihar Weather: बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, डिजिटल अरेस्ट कर करते थे ठगी National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

जून में झुलसा देगी गर्मी : 11 जिलों में लू की चेतावनी जारी, पहले सप्ताह में नहीं हैं बारिश के अनुमान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 03 Jun 2023 06:53:05 AM IST

जून में झुलसा देगी गर्मी : 11 जिलों में लू की चेतावनी जारी, पहले सप्ताह में नहीं हैं बारिश के अनुमान

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में गर्मी का सितम जारी है। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है।  ऐसे में अब मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पाने की इंतजार में बैठे लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। राज्य में  छह जून तक मौसम के तल्ख तेवर से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कई शहरों में अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से ऊपर है। इससे हीट वेव के हालात बने हैं। 


वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें अररिया, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, सुपौल, जमुई, बांका,भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी, शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना समेत प्रदेश के 28 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 3 से ‍7 जून तक आसमान साफ रहेगा। अभी बारिश से किसी तरह के राहत की संभावना नहीं है।


मालूम हो कि, इस चिलचिलाती गर्मी के बीच सूबे के 25 शहरों का तापमान 40 डिग्री या उसके पार चला गया है। जिसमें सर्वाधिक तापमान खगड़िया में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। सीवान और वाल्मिकीनगर में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बीते 24 घंटों के दौरान भोजपुर के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री, डेहरी 1.4 डिग्री, औरंगाबाद 1.4 डिग्री, गया 0.8 डिग्री, नवादा 0.5 डिग्री, शेखपुरा 0.6 डिग्री, भागलपुर 0.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर 0.6 डिग्री व दरभंगा में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले कल यानि शुक्रवार की सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं का प्रभाव बनना शुरू हो गया। पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, खगड़िया और कटिहार में हीट वेव की स्थिति रही। इसके अलावा सीवान के जीरादेई, शेखपुरा, भागलपुर, वाल्मीकिनगर, पटना, बांका, गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, नालंदा, छपरा, भोजपुर, दरभंगा, डेहरी, वैशाली, बेगूसराय और समस्तीपुर के पूसा में ऐसी ही स्थिति रही।