ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

JPSC के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन, JSCA स्टेडियम बनवाने में था अहम योगदान

RANCHI : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है. वह रांची के सेंटेविटा अस्पताल में सोमवार को ही भर्ती हुए थे. मॉर्निंग वॉक के दौरान चक्कर आने से गिर गए थे,जि

JPSC के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन, JSCA स्टेडियम बनवाने में था अहम योगदान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है. वह रांची के सेंटेविटा अस्पताल में सोमवार को ही भर्ती हुए थे. मॉर्निंग वॉक के दौरान चक्कर आने से गिर गए थे,जिसके बाद उन्हें सेंटविटा हॉस्पिटल लाया गया,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ हैं. रांची का जेएससीए स्टेडियम बनवाने में उनका सबसे अहम योगदान माना जाता है.


अमिताभ चौधरी दो माह पहले झारखंड लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे. रांची के एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को बेमिसाल उपलब्धियों के लिए जाना जाता है. उन्होंने दो बड़े गैंगस्टर सुरेंद्र बंगाली और अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया था. उनकी अगुवाई में रांची में दो कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में मारे गए थे. देश में एक कुशल खेल प्रशासक के रूप में भी उनकी अलग पहचान थी. 


जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुःख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "JPSC के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर मिली. पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ जी ने राज्य में क्रिकेट के खेल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे."

टैग्स