ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

' जोकर है लालू और तेजस्वी भी नौटंकीबाज', बोले डिप्टी सीएम.. PM को तुम -ताम करना उचित नहीं ...

PATNA : पटना में महागठबंधन की महारैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव के पीएम मोदी पर किए गए हमले पर अब भाजपा की तरफ स

' जोकर है लालू और तेजस्वी भी नौटंकीबाज', बोले डिप्टी सीएम.. PM को तुम -ताम करना उचित नहीं ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना में महागठबंधन की महारैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव के पीएम मोदी पर किए गए हमले पर अब भाजपा की तरफ से तीखा पलटवार किया गया है। भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लाल यादव जोकर है और तेजस्वी यादव सबसे बड़े नौटंकीबाज।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - लालू प्रसाद राजनीतिक जोकर हैं। जिस पीएम को दुनिया के सभी देशों में सम्मान दिया जा रहा है, उनके खिलाफ की गई टिप्पणी कहीं से भी जायज नहीं है। क्या यह राजनीतिक भाषा है। प्रधानमंत्री को तुम-ताम से संबोधित करना राजनीतिक भाषा कतई नहीं हो सकती है। वो कौन होते हैं किसी के धर्म और जाति का सर्टिफिकेट बनाने वाले? इन लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति से तथा माई समीकरण का नाम लेकर लोगों के बीच उन्माद पैदा किया।


वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बात इनके पुत्र की करें तो वो इनसे भी बड़ा नौटंकीबाज है। नेता बनने की कोशिश में अभिनेता की तरह नौटंकी करते हैं। लेकिन मालूम होना चाहिए कि अभिनेता बनने के लिए भी बहुत तप और साधना की जरूरत होती है।


सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद सजायाफ्ता लोग हैं। इन्होंने कभी सनातन का सम्मान नही किया। जिस सनातन को देश के पीएम ने गौरवान्वित किया, विपक्षी गठबंधन के नेता उन्हें अमर्यादित तरीके से संबोधन कर रहे हैं। यह दुखद है।


आपको बता दें कि , लालू यादव ने जन विश्वास महारैली में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होने कहा था कि पहले यह बताएं कि अपने परिवार में कोई संतान क्यों नहीं है। इसके साथ ही लालू ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी हिंदू भी नहीं हैं। क्योंकि हिंदू परिवार में जब किसी सदस्य का निधन होता है तो बाल-दाढ़ी का मुंडन कराता है। लेकिन नरेंद्र मोदी की मां जब मृत हुई तो बाल भी नहीं मुड़वाया।