ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

जम्मू-कश्मीर के लोगों को बड़ी राहत, 5 महीने बाद 2जी इंटरनेट सेवा बहाल

J&K: जम्मू-कश्मीर के लोगों को करीब 5 महीने बाद बड़ी राहत मिली है. कश्मीर घाटी में आज से पोस्टपेड और प्रीपेड फोन पर 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है. घाटी के 20 ज

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

J&K: जम्मू-कश्मीर के लोगों को करीब 5 महीने बाद बड़ी राहत मिली है. कश्मीर घाटी में आज से पोस्टपेड और प्रीपेड फोन पर 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है. घाटी के 20 जिलों में 2जी इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. हालांकि आंशिक तौर पर इंटरनेट पर रोक बरकरार रहेगी और लोग इंटरनेट सर्विसेज के जरिए सिर्फ 301 वेबसाइट्स का इस्तेमाल ही कर सकेंगे. इसके साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा.


जिन साइटों को मंजूरी दी गयी है, वो सर्च इंजन, बैंकिंग, शिक्षा, समाचार, यात्रा, सुविधाएं और रोजगार से संबंधित हैं. वहीं  फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप जैसे सोशल साइट का इस्तेमाल फिलहाल बैन रहेगा. सूत्रों के मुताबिक अगर हालात सामान्य रहें तो आने वाले वक्त में फिर से घाटी में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विसेज की शुरुआत हो जाएगी.


इससे पहले 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को जम्मू के सभी 10 जिलों और कश्मीर के दो जिलों कुपवाड़ा और बांदीपोरा में बहाल किया गया था. इसके अलावा सभी प्री-पेड कनेक्शनों के लिए वॉयस कॉलिंग और एसएमएस को बहाल कर दिया गया था. आपको बता दें कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में दूरसंचार सेवाएं बंद कर दी गई थी.