ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री से की मांग, जनप्रतिनिधियों के अधिकार को बहाल करे सरकार

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि हम पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी नगर निकाय प्रतिनिधियों के पक्ष में खुलकर सामने आ गये हैं। जनप्रतिनिधियों क

जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री से की मांग, जनप्रतिनिधियों के अधिकार को बहाल करे सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानि हम पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी नगर निकाय प्रतिनिधियों के पक्ष में खुलकर सामने आ गये हैं। जनप्रतिनिधियों के अधिकार को बहाल करने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।


बता दें कि आज जीतनराम मांझी का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए ट्विटर पर यह लिखा है कि "उच्च न्यायलय के फैसले के बाद राज्य के निकायों के विकास एवं वर्तमान हालात को ध्यान में रखकर मैं माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से आग्रह करता हुं कि जब तक सूबे में नगर निगम/परिषद/पंचायत के चुनाव की अधिसूचना जारी ना हो तब तक के लिए निकाय जनप्रतिनिधियों के अधिकार को बहाल रखा जाए।"


गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय ने नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दी है यह रोक अत्यंत पिछड़ी जाति के आरक्षण मामले को लेकर लगायी गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। ऐसे में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार से जनप्रतिनिधियों के पक्ष में बड़ी मांग रखी है। उन्होंने आग्रह किया है कि जब तक नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं होती है तब तक जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को बहाल किया जाए।