ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

जीतनराम की बहू की राजनीति में एंट्री, इमामगंज से उपचुनाव लड़ेंगी दीपा मांझी

GAYA: केंद्रीय मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी की बहू की एंट्री राजनीति में हो गयी है। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार में मंत्री संतोष कुमार

जीतनराम की बहू की राजनीति में एंट्री, इमामगंज से उपचुनाव लड़ेंगी दीपा मांझी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: केंद्रीय मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी की बहू की एंट्री राजनीति में हो गयी है। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार में मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी इमामगंज से उपचुनाव लड़ेंगी। वो इस सीट से एनडीए की प्रत्याशी के रूप में चुनाव के मैदान में उतरेंगी। 


NDA खेमे में हम पार्टी ने इमामगंज सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी को पार्टी ने इमामगंज उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए खेमे में हम पार्टी ने इमामगंज सीट पर अपना उम्मीदवार तय कर दिया है।


देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को किया था। देशभर के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की चार सीटें भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।


भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान 15 अक्टूबर को किया था। चुनाव आयोग ने बताया है कि, महाराष्ट्र में एक चरण का चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।


दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ साथ देश के 13 राज्यों की 48 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव कराए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई बिहार की चार सीटों पर भी वोटिंग होगी। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 18 अक्टूबर को गजट का प्रकाशन के साथ नॉमिनेशन शुरू होगा। 25 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जायेंगे। वहीं 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्टूबर तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 13 नवंबर को चार सीटों पर वोटिंग होगी और दो राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही बिहार उपचुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को सामने आ जाएंगे।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार की इन चारों सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह, तरारी में सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में आरजेडी के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं।

टैग्स