ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

कोरोना संक्रमित जीतन राम मांझी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर, पटना एम्स में हैं एडमिट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को ऑक्सीजन सपोर्ट कर रखना पड़ा है. जीतन राम मांझी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद

कोरोना संक्रमित जीतन राम मांझी को ऑक्सीजन सपोर्ट पर, पटना एम्स में हैं एडमिट
Anamika
2 मिनट

 PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को ऑक्सीजन सपोर्ट कर रखना पड़ा है. जीतन राम मांझी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पटना एम्स में एडमिट किए गए थे और फिलहाल अभी उनका इलाज जारी है. एम्स की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है.

जीतन राम मांझी 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. अपनी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जीतन राम मांझी  ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. मांझी शुरुआत में तीन-चार दिनों तक अपने आवास पर ही रहे, लेकिन जब बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो मांझी को एम्स में एडमिट करना पड़ा. जीतन राम मांझी के परिवार में उनकी बहू और पोती भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी.

मांझी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव स्थगित करना पड़ा. अब जनवरी के पहले हफ्ते में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है, लेकिन जीतन राम मांझी को अब तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है. हालांकि सांस लेने में तकलीफ एक बड़ी परेशानी है .मांझी की तबीयत में सुधार होता है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो पाएगी. ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर कार्यकारिणी की बैठक की तारीख बढ़ाई जा सकती है.