ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

जिस मेयर प्रत्याशी का लालू ने किया विरोध उसी के समर्थन में खड़े हो गये तेजप्रताप, रोड शो के दौरान रवि रौशन को वोट देने की अपील

CHAPRA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने मेयर पद के प्रत्याशी रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव के समर्थन में छपरा में रोड

जिस मेयर प्रत्याशी का लालू ने किया विरोध उसी के समर्थन में खड़े हो गये तेजप्रताप, रोड शो के दौरान रवि रौशन को वोट देने की अपील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने मेयर पद के प्रत्याशी रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव के समर्थन में छपरा में रोड शो किया। मंत्री तेज प्रताप यादव के रोड शो के बाद मेयर पद के उप चुनाव में राजनीतिक इंट्री पर लोगों में तरह-तरह चर्चा होनी शुरू हो गयी है।


बता दें कि पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की पूर्व मेयर सुनीता देवी को मेयर पद के चुनाव में वोट देने की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने अपने वोट को बर्बाद नहीं करने की भी बात कही थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लालू ने रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव को वोट नहीं देने की बात कही थी। जबकि वही आज रवि रौशन के समर्थन में उनके बड़े लाल तेज प्रताप यादव रोड शो करते नजर आए। 


तेज प्रताप यादव के रोड शो के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। अभी तक नगर निगम के मेयर चुनाव में राजनीतिक दल के नेता पर्दे के पीछे से समर्थन या विरोध करते थे लेकिन मंत्री तेज प्रताप ने रवि रौशन के समर्थन में ही रोड शो कर दिया। 

छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट...