ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

जिम में वजन उठाते ही बेहोश होकर गिर पड़ा युवक, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

DESK: जिम में वजन उठाते ही एक युवक बेहोश होकर अचानक गिर पड़ा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी। घटना की तस्वीर जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना झारखंड के पलामू की है। ज

जिम में वजन उठाते ही बेहोश होकर गिर पड़ा युवक, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: जिम में वजन उठाते ही एक युवक बेहोश होकर अचानक गिर पड़ा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी। घटना की तस्वीर जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना झारखंड के पलामू की है। जहां मेदिनीनगर स्थित फिटनेस क्लब में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। 


मृतक की पहचान चैनपुर निवासी 37 वर्षीय पपलू दीक्षित के रूप में हुई है। जो डालटनगंज सेंट्रल जेल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। पिछले तीन महीने से वे फिटनेस क्लब जिम में वर्कआउट करने के लिए जा रहे थे। बीते दिनों वे जिम में एक्सरसाइज करने के लिए पहुंचे हुए थे। वजन उठाने के बाद ही वे बेहोश होकर गिर पड़े और देखते ही देखते उनकी मौत हो गयी। 


इस घटना से जिम में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां पता चला कि युवक की मौत हो गयी। जिसके बाद जिम के ट्रेनर और मालिक भी हैरान रह गये। बताया जाता है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जिम के मालिक कौशल यादव का कहना है कि गुरुवार को युवक ने करीब आधे घंटे तक वर्कआउट किया।


 इस दौरान वजन उठाते ही वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े जिसके बाद चेहरे पर पानी डालकर होश में लाने की कोशिश की गयी लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ तब आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिम में वर्कआउट करते युवक की मौत की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल जिम को बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।      





टैग्स