ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

जीजा की बहन से इश्क लड़ना युवक को पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड के घरवालों ने पोल में बांधकर जमकर पिटा

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह मालूम होता है कि उसने जो कदम बढ़ाएं हैं उसकी दशा और दिशा क्या होगी। उसे तो बस किसी भी हाल में अपने महबूब को हासि

जीजा की बहन से इश्क लड़ना युवक को पड़ा महंगा, गर्लफ्रेंड के घरवालों ने पोल में बांधकर जमकर पिटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह मालूम होता है कि उसने जो कदम बढ़ाएं हैं उसकी दशा और दिशा क्या होगी। उसे तो बस किसी भी हाल में अपने महबूब को हासिल करने की तलब होती है। लेकिन, कभी कभी यह तलब काफी महंगा पड़ जाता है और उसके बाद मामला काफी बिगड़ जाता और फिर परिवार के साथ-साथ समाज से भी काफी कुछ नुकसान उठाना पड़ जाता है। अब एक ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। यहां एक युवक को अपने बहनोई की बहन से इश्क फरमाना काफी महंगा पड़ गया। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इन प्रेमी युगल ने यह सोचा की जब घर के बाकी सभी मेंबर सो जाएंगे तब यह दोनों मुलाकात करेंगे और प्रेम भरी बातें करेंगे। लेकिन, जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा और उसके बाद जो कुछ हुआ उसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। यहां रात के अंधेरे में बहनोई के बहन से मिलना एक प्रेमी को महंगा पड़ गया। यहां लड़की के घरवालों ने प्रेमिका के सामने प्रेमी को पोल में बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली है। जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इस वायरल वीडियो के जरिए पुलिस ने लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी है। यह मामला औराई थाना क्षेत्र के एक गांव सामने आई है। जबकि प्रेमी नानपुर थाना क्षेत्र के कुरहर का रहने वाला है। उसकी एक बहन की शादी औराई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। जहां उसे अपने जीजा की बहन से इश्क हो गया और अब यह मामला सामने आया है। 


उधर, इस मामले पर औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमी-प्रेमिका को मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ा था। कानून के अनुसार किसी भी शख्स को पोल से बांधना जुर्म हैं। फिलहाल इस मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि मिलती है तो अच्छी बात है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे का एक्शन ले रही है।