ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, नशे की दवा खिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

DARBHANGA: झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत एक बार फिर से सामने आई है। इलाज के नाम नशे की दवाइयां देने और महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप झोला छाप डॉक्टर पर लगा है। पीड़िता ने महि

झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, नशे की दवा खिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत एक बार फिर से सामने आई है। इलाज के नाम नशे की दवाइयां देने और महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप झोला छाप डॉक्टर पर लगा है। पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगायी है। घटना दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र का है जहां घर-घर जाकर इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर रंजीत राम पर गंभीर आरोप एक महिला ने लगाया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान नशे की दवा खिलायी फिर बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में इस दौरान वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। और जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और न्याय की गुहार लगायी।    


महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी जिसमें पीड़िता ने इस बात का जिक्र किया है कि खिरमा पथरा निवासी रंजीत राम उसके गांव में फर्जी ढंग से क्लीनिक चलाते है। 2020 में छठ पर्व के दौरान वह बीमार पड़ गयी। घर पर पति के नहीं रहने के कारण वह घर में सोयी हुई थी तभी अचानक रंजीत राम घर पहुंचा और तबीयत के बारे में पूछताछ करने लगे इस दौरान दवा भी दी गयी जिसे खाते ही चक्कर आना शुरू हो गया और वह नशे में हो गयी। उसका आंख तक नहीं खुल रही थी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


 दूसरे दिन भी घर पहुंचकर रंजीत राम ने दुष्कर्म की कोशिश की। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपना मोबाइल निकालकर दुष्कर्म के दौरान बनाए गये वीडियो को दिखाया और शोर मचाने पर वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी। जिसके बाद वह चुपचाप जुर्म को सहती रही। इसी बीच जब पीड़िता के पति घर आए जिसके बाद उसने जब आरोपी को घर पर आने से मना किया। घर पर आने से रोकने पर आरोपी रंजीत राम ने वीडियो को वायरल कर दिया।


 वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की जानकारी पति को दी। जिसके बाद आरोपी के घर पहुंचे पति के साथ रंजीत राम के पिता और अन्य सदस्यों ने बदसलूकी की। जिसके बाद महिला थाना में यह मामला पहुंचा। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और न्याय की गुहार लगायी। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT

FirstBihar संवाददाता