ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन आज लेंगे झारखंड के सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी समेत गठबंधन के ये नेता होंगे शामिल

RANCHI: हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें सीएम पद की शपथ

Hemant Soren Oath: हेमंत सोरेन आज लेंगे झारखंड के सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी समेत गठबंधन के ये नेता होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के अलावे इंडी गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।


शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मेघालय के सीएम कोंराड कोंगकल संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, दीपांकर भट्टाचार्य, अरविद केजरीवाल शामिल होंगे।


इसके अलावा उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती, उदय निधि स्टालिन, डीके शिवकुमार, तेजस्वी यादव, मनीष सिसोदिया, पप्पू यादव और संजय सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। आज केवल हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण होगा। हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों का नाम फाइनल होने के बाद उनका कुछ दिन बाद शपथ ग्रहण कराया जाएगा।


हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी जेएएम ने गठबंधन में शामिल कांग्रेस को कहा है कि वह अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर ले। फिलहाल कांग्रेस चार मंत्रियों का नाम तय नहीं कर सकी है और मंत्रियों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। पार्टी आलाकमान को ही मंत्रियों के नाम तय करने हैं हालांकि फिलहाल यह मामला उलझा हुआ है।