ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Jharkhand News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चली तलवारें, झड़प में दर्जनभर से अधिक लोग घायल

CHATARA: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी के परोका गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई हिंसा में 13 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और तलवार

Jharkhand News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चली तलवारें, झड़प में दर्जनभर से अधिक लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHATARA: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी के परोका गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई हिंसा में 13 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और तलवारें चलीं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष एक प्लॉट पर चहारदीवारी बना रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला हिंसा में बदल गया। इस घटना में महिलाएं भी नहीं बख्शी गईं।


पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। थानेदार अभिषेक सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


झड़प में 13 लोग घायल

घायलों में एक पक्ष से 36 वर्षीय प्रदीप राम, 42 वर्षीय सुधीर राम, 70 वर्षीय रामस्वरूप राम, 14 वर्षीय प्रिंस कुमार, 40 वर्षीय सोनू देवी, 35 वर्षीय खुशबू कुमारी, 60 वर्षीय जानकी देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 55 वर्षीय नरेश राम, 45 वर्षीय सुनीता समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।