ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड में ओमिक्रोन की एंट्री, एक साथ 14 केस मिलने से हड़कंप, 31 जनवरी तक जारी रहेगी पूर्व की पाबंदी

RANCHI: झारखंड में एक साथ ओमिक्रोन के 14 केस सामने आये है। जीनोम सिक्केंसिंग के लिए भुवनेश्वर गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। भुवनेश्वर लैब में राज्य के 87 सैंपल भे

झारखंड में ओमिक्रोन की एंट्री, एक साथ 14 केस मिलने से हड़कंप, 31 जनवरी तक जारी रहेगी पूर्व की पाबंदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में एक साथ ओमिक्रोन के 14 केस सामने आये है। जीनोम सिक्केंसिंग के लिए भुवनेश्वर गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। भुवनेश्वर लैब में राज्य के 87 सैंपल भेजे गए थे जिनमें 14 के ओमिक्रोन वेरिएंट होने की बात सामने आई है, 87 सेंपल में एक डेल्टा वेरिएंट भी है। इस बात की जानकारी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने दी।


शनिवार को कोरोना के बढ़ने केस को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्तमान में लागू की गई पाबंदी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य में लॉकडाउन की वर्तमान व्यवस्था लागू रहेगी। जो भी पाबंदी या छूट वर्तमान परिपेक्ष में लागू है वो 31 जनवरी तक लागू रहेगी। सरकार हालात की लगातार समीक्षा कर रही है। आप सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहे।


झारखंड में अभी सरकार की ओर से कई पाबंदियां लगाई गई है। इसमें स्कूल-कॉलेज अन्य शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है, यहां केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे। स्टेडियम,पार्क,जिम,पर्यटन स्थल बंद रहेंगे और मॉल, रेस्टूरेंट, बैंक्वेट हॉल,सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। बार , रेस्टूरेंट और दवा दुकान नॉमल टाइम तक खुले रहेंगे। हॉल-बाजार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेंगे। शादी और अंतिम संस्कार में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति वर्तमान समय में की गई है।

टैग्स