ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

झारखंड में भूकंप के झटके, 4.7 थी तीव्रता

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है. झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप था. जमशेदपुर में झटके

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है. झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप था. जमशेदपुर में झटके महसूस किए गए. मौसम विभाग के अनुसार झटका हल्का होने के कारण लोगों को महसूस नहीं हो पाया. यह भूकंप आज सुबह 6:55 मिनट पर आया है.

इसको भी पढ़ें: बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

कर्नाटक में भी भूकंप

झारखंड के अलावे कर्नाटक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है. कर्नाटक के हंपी में भी आज सुबह 6:55 मिनट पर भूकंप आया है. मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप था.

दिल्ली में करीब एक माह के अंदर 4 बार आया भूंकप

दिल्ली में भी 15 मई को भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर 2.2 की तीव्रता था. दिल्ली का प्रीतमपुरा इलाका भूकंप का केंद्र था. 10 मई को भी दोपहर में करीब 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 बताई जा रही थी. भूकंप का केंद्र भूकंप का केंद्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीरपुर के समीप सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था. 13 अप्रैल को भी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 रही थी.   12 अप्रैल को भी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप आय़ा था. भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था. 

इसको भी पढ़ें: बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय हुए हाईटेक, यूट्यूब चैनल के बाद अब वेबसाइट भी बनाया