ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

झारखंड में बर्ड फ्लू से हड़कंप: सैकड़ों मुर्गियों की हुई किलिंग, अंड़ों को किया गया नष्ट; अलर्ट पर एजेंसियां

RANCHI: झारखंड में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद हड़ककंप मच गया है। रांची के एक सरकारी पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है और प्रभावित क्ष

झारखंड में बर्ड फ्लू से हड़कंप: सैकड़ों मुर्गियों की हुई किलिंग, अंड़ों को किया गया नष्ट; अलर्ट पर एजेंसियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद हड़ककंप मच गया है। रांची के एक सरकारी पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सरकार अलर्ट हो गई है और प्रभावित क्षेत्र में मुर्गियों की किलिंग शुरू कर दी गई है। अबतक सैकड़ो मूर्गियों को मारा जा चुका है जबकि बड़ी संख्या में पक्षियों की भी किलिंग हुई है।


विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, रांची के होटवार में स्थित एक पॉल्ट्री फार्म में 1700 से अधिक मुर्गियों को मारा गया है जबकि करीब दो हजार से अधिक पक्षियों को भी मारा गया है। इसके साथ ही साथ अंड़ों को भी नष्ट किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया है कि सैंपल में एच5एन1 वायरस मिले हैं। यह पक्षियों में बर्ड फ्लू का कारण बनता है।


डब्लूएचओ के मुताबिक, बर्ड फ्लू या एवियन फ्लू ए टाइप का इन्फ्लुएंजा वायरस है, जो पक्षियों और जानवरों के साथ साथ इंसानों को भी संक्रमित कर सरका है। संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से इंसानों के भी संक्रमित होने का खतरा होता है। यह पक्षियों से पक्षियों में फैलता है और ज्यादातर पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है। यह वायरस भी आम वायरस की तरह फैलता है।