ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

दर्दनाक हादसे में बिहार के दो लोगों की झारखंड में मौत : तीन लड़कों को तेज रफ्तार डंफर ने रौंदा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के मनियारी से झारखंड के चाईबासा में मजदूरी करने गए तीन लड़कों को तेज रफ्तार डंफर ने रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गं

दर्दनाक हादसे में बिहार के दो लोगों की झारखंड में मौत : तीन लड़कों को तेज रफ्तार डंफर ने रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के मनियारी से झारखंड के चाईबासा में मजदूरी करने गए तीन लड़कों को तेज रफ्तार डंफर ने रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मनियारी थानाक्षेत्र के छितरौली गांव निवासी तीन युवक झारखंड के चाईबासा में मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में मजदूरी करने गए थे। रविवार की रात डंपर ने तीनों लड़कों को कुचला दिया। इनमें दो की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


मृतकों की पहचान 33 वर्षीय राजकुमार भगत और 26 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है जबकि 25 वर्षीय गुड्डू कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 


बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार भगत को तीन लड़की और दो लड़का है। वहीं दीपू का भी एक पुत्र है। दोनों अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण ये तीनो झारखंड कमाने गए थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। ये पांच दिन पहले ही काम करने के लिए झारखंड के चाईबासा गए थे।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता