ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, चाल धंसने से 10 से अधिक लोगों के मौत की खबर

DHANBAD : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां ECL मुगमा एरिया में कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से 10 से अधिक लोगों के मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोगों के मलबे मे

झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा, चाल धंसने से 10 से अधिक लोगों के मौत की खबर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां ECL मुगमा एरिया में कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से 10 से अधिक लोगों के मौत की खबर है, जबकि दर्जनों लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चाल से तीन शवों को बरामद किया जा चुका है।


दरअसल ECL मुगमा एरिया में रोज की तरह अवैध खनन के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरूष समेत बच्चे आउटसोर्सिंग पर गए थे। घटनास्थल पर ECL प्रबंधन द्वारा ट्रेंच कटिंग किया गया था। तभी अचानक 20 फीट ऊपर से चाल भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमें दर्जनों लोग दब गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची निरसा पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।


इधर, चाल में दबे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और इसीएल प्रबंधन हादसे की जांच की बात कह रहे हैं।


हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर धनबाद जिला प्रशासन कोयले की चोरी करवा रही है। अवैध खनन के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे की घटना है बावजूद इसके प्रशासन राहत और बचाव कार्य में गंभीर नहीं दिख रही है। कोयले के अवैध कारोबार में कौन लोग संलिप्त हैं यह सभी को पता है, सरकार को इसपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

टैग्स