ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

IAS पूजा सिंघल को नोटिस जारी, ED कल करेगी पूछताछ

JHARKHAND: पूजा सिंघल से जुड़ी हुई इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। खनन घोटाला के मामला में ED ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर ED ने

IAS पूजा सिंघल को नोटिस जारी, ED कल करेगी पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND: पूजा सिंघल से जुड़ी हुई इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। खनन घोटाला के मामला में ED ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर ED ने पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया है। मंगलवार को ईडी की टीम पूजा सिंघल से पूछताछ करेगी। फिलहाल ईडी पूजा सिंघल से सीए और उनके पति अभिषेक से पूछताछ कर रही है।


बता दें कि शनिवार सुबह ईडी ने पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह को हिरासत में लिया। ईडी के रांची कार्यालय में दिनभर पूछताछ की और शाम में गिरफ्तार कर लिया। सुमन के बूटी के हनुमान नगर आवास से 19.31 करोड़ रुपए मिले थे। सुमन ने बताया था कि पैसे उसके हैं, लेकिन ये पैसे कहां से आए, इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दे सका था।


पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से भी केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को करीब 11 घंटो तक पूछताछ की थी। लेकिन जवाब से असंतुष्ट ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को फिर से पूछताछ की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अभिषेक झा को समन जारी किया। अब ईडी ने पूछताछ के लिए आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को नोटिस जारी कर दिया है। मंगलवार को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है।

टैग्स