झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के गवर्नर, इंद्रसेन रेड्डी बने त्रिपुरा के राज्यपाल

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के गवर्नर, इंद्रसेन रेड्डी बने त्रिपुरा के राज्यपाल

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं इंद्रसेन रेड्डी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। गणेशी लाल की जगह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास लेंगे। 


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर ओडिशा के राज्यपाल बनाये गये हैं वहीं इंद्रसेन रेड्डी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस बात की जानकारी दी है। नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। बता दें कि रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। वही इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी नेता हैं।