ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेशबिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसूनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखबिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेशबिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसूनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राख

झारखंड हाईकोर्ट ने दी लालू यादव को जमानत, देवघर कोषागार से जुड़ा है मामला

RANCHI: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन लालू प्रसाद फिलहाल जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे. कारण है कि जेल से

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है, लेकिन लालू प्रसाद फिलहाल जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे. कारण है कि जेल से बाहर आने के लिए उन्हें दुमका और चाईबासा मामले में भी बेल लेना होगा. लालू यादव को बेल मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. https://www.youtube.com/watch?v=ehQunmqN5r0 मालूम हो कि शुक्रवार को जमानत के लिए लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. यह मामला देवघर कोषागार से जुड़ा हुआ है. हालांकि लालू यादव जेल में ही रहेंगे लेकिन देवघर कोषागार से जुड़े इस मामले में बेल मिल जाने के बाद दो लंबित मामलों में उन्हें राहत जरूर मिल जाएगी. https://www.youtube.com/watch?v=3xcmR-Mn4qI बता दें कि देवघर कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा मिली है. इस मामले में वो आधी सजा काट चुके हैं. इसी बात को आधार बनाकर लालू ने जमानत की याचिका दाखिल की थी. लालू प्रसाद फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद हैं और जेल प्रशासन की ओर से उनका रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता