ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

Jharkhand Election: NDA के बाद अब इंडी ब्लॉक में खटपट, एकतरफा फैसले से आरजेडी नाराज

JHARKHAND: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों को लेकर उलथ-पुथल मची हुई है वही इंडी ब्लॉक में भी हेमंत सोरेन के ऐलान के बाद खटपट श

 Jharkhand Election: NDA के बाद अब इंडी ब्लॉक में खटपट, एकतरफा फैसले से आरजेडी नाराज
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JHARKHAND: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों को लेकर उलथ-पुथल मची हुई है वही इंडी ब्लॉक में भी हेमंत सोरेन के ऐलान के बाद खटपट शुरू हो गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीट शेयरिंग को लेकर आज घोषणा की। कहा कि 70 सीटों पर JMM और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बाकी 11 सीटों पर आरजेडी, वाम दल और अन्य चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग की घोषणा होते ही इंडिया गठबंधन में खटपट शुरू हो गयी। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने इसे एकतरफा फैसला बताया।


 रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि जिस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने एकतरफा गठबंधन को लेकर फैसला किया वो सही नहीं है। मनोज झा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के रांची में मौजूद होने के बावजूद उन्हें गठबंधन को लेकर किये जाने वाले ऐलान की सूचना नहीं दी गई। 


आरजेडी नेता मनोज झा ने बताया कि कांग्रेस और जेएमएम ने एकतरफा 70 सीटों पर गठबंधन का ऐलान कर दिया और हमें 5 सीट ही दिये जाने की बातें कही गयी। मनोज झा ने बताया कि 2019 में आरजेडी के  उम्मीदवार 5 सीटों पर नंबर दो पर रहे थे। हम झारखंड में एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।


बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होगा। 13 नवम्बर और 20 नवम्बर को मतदान होगा। 23 नवम्बर को नतीजा भी सामने आ जाएगा। इसे लेकर एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। प्रदेश की 81 सीटों में 68 सीटों पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। वही 10 सीटों पर आजसू, 2 सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वही अब इंडी ब्लॉक में भी सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी है। 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए सीट शेयरिंग की घोषणा की। कहा कि कांग्रेस और जेएमएम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार आरजेडी के अलावे सीपीआई-एमएल को भी गठबंधन में शामिल किया गया है। लेकिन JMM और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा हेमंत सोरेन ने अभी नहीं किया है। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। 


बता दें कि शीट शेयरिंग की घोषणा से पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, मनोज झा और संजय यादव मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक होटल में बैठक की थी। जिसके अगले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीट शेयरिंग की घोषणा की।




टैग्स