ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड : शाह का राहुल गांधी को चैलेंज, कहा- अपने 55 और हमारे 5 साल का हिसाब लेकर आइए मैदान में

RANCHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में प्रचार क

FirstBihar
Desk
3 मिनट

RANCHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में प्रचार  करने पहुंचे। उन्होनें कहा कि पांच साल के अपने कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की रघुवर सरकार ने नक्सलवाद को खत्म किया है। दोनों सरकारों ने झारखंड को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम किया है। वहीं, सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं।वहीं उन्होनों मंच से झारखंड पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चैलेंज भी दिया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा भी चाहते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहे। झारखंड भी देश से आतंकवाद का खात्मा चाहता है। झारखंड से नक्सलवाद का खात्मा चाहते हैं प्रदेश के युवा, इस प्रदेश के लोग भी चाहते हैं कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बने। शाह ने कहा, कि कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि रामजन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं हैं। हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा।

अमित शाह ने कहा कि सिर्फ सत्ता पाने के लिए हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और इसके लिए वह कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं। उन लोगों की चाहत सिर्फ सत्ता पाने की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में विकास करना चाहती है। राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज राहुल गांधी झारखंड आए हैं। मैं उन्हें चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे 5 साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। भाजपा ने विकास की गंगा को आदिवासी दलित समाज के घर पहुंचाने का काम किया है।