ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनतामुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनता

झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत हरियाणा में आज हो सकता है विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, ECI ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

DESK : भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर तीन बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। जिसमें जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होगा। 370 हटने के बाद पहली बार जम

झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत हरियाणा में आज हो सकता है विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, ECI ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर तीन बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। जिसमें जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होगा। 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के अधिकारियों के साथ इस संबंध में मीटिंग भी की थी। 


दरअसल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से इन चारों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, सबसे ज्यादा निगाहें जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है, क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पर पहली बार वोटिंग करवाई जाएगी। 


जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग की तरफ से आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इसमें एक नाम झारखंड का भी हो सकता है। यहां  विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में खत्म होने वाला है। ऐसे में चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के लिए भी चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है। 


उधर, 90 सीटों वाले हरियाणा में 2019 में 21 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था। नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। महाराष्ट्र की भी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर 2019 को ही मतदान हुआ था। नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। वहीं, 81 सीटों वाले झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में हुए थे। तब 30 नवंबर से 20 दिसंबर 2019 तक 5 चरण में मतदान हुआ था।