सहरसा में सनसनीखेज खुलासा: दो कट्ठा जमीन के लिए बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने दबोचा Bihar News: बिहार में अर्घ्य देने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल; जानें क्या है मामला? Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या, एक अपराधी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में गोलीबारी के बाद मचा हड़कंप, मुखिया समेत 2 गिरफ्तार Bihar News: बिहार में छठ घाट बनाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम Chhath Puja Tragedy : छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन मासूम डूबे, सुरक्षा इंतजाम की खुली पोल Barh Heart Attack : छठ पूजा के दौरान अर्घ्य अर्पित करते समय श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, गंगा घाट पर मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: “हमारा चेहरा तय, एनडीए बताए उनका विजन क्या है” – महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी ! IB Vacancy 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरो में टेक्निकल पदों पर निकली 258 वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन IRCTC घोटाला मामला: चुनाव प्रचार के बीच लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने दी कड़ी दलील, कहा- 'चुनाव प्रचार और केस दोनों संभालना मुश्किल'
1st Bihar Published by: Updated Mon, 15 Aug 2022 03:01:23 PM IST
- फ़ोटो
DESK: देशभर में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड में भी जश्न-ए-आजादी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रांची और बोकारो में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। रांची में घर के छत पर तिरंगा लगाने के दौरान एक भाई और दो बहन की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बोकारो में झंडा लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेत में आने से एक जवान की मौत हो गयी जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।
सबसे पहले हम बात करते हैं झारखंड की राजधानी रांची की जहां झंडा लगाते वक्त बड़ा हादसा हुआ। बारिश के दौरान छत पर एक भाई और दो बहन घर की छत पर तिरंगा लगा रहे थे। लोहे की छड़ में तिरंगा को लगाने के लिए जैसे ही भाई-बहन छत पर गये। छत के ऊपर हाइटेंशन तार था जिसके संपर्क में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गयी। करंट की चपेट में आने से एक भाई और दो बहनों की मौत हो गई। घटना कांके के अरसंडे का है जहां एक साथ तीन की मौत से इलाके में मातम का माहौल है।
वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। यह दर्दनाक हादसा रविवार की देर शाम की। मृतकों की पहचान विनीत झा, आरती झा और पूजा झा के रूप में हुई है। पूजा और विनीत सगे भाई-बहन थे जबकि आरती चचेरी बहन थी। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में पूजा का चयन स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर हुआ था। वहीं विनीत और आरती कंप्टीशन की तैयारी कर रहे थे। तीनों बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि विनीत घर की छत पर लोहे की रॉड से झंडा बांध रहा था।
बारिश की वजह से मकान व रॉड गीला था। जिस रॉड पर झंडा लगाया जा रहा था, वह दबाव पड़ने के बाद समीप से गुजरे नंगे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर हेमंत सोरेन ने यह लिखा है कि 'रांची के कांके में घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक-संतप्त परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।'
बोकारो में भी तिरंगा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बोकारो पुलिस बल के तीन कर्मी करंट की चपेट में आ गये। एक जवान की मौत बोकारो में हो गयी है जबकि दो जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पुलिस लाईन की है जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवान झंडा लगा रहे थे तभी 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के चपेट में आने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों को आनन-फानन में बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर की छत पर तिरंगा लगाने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये। इस हादसे में उनकी भी मौत हो गयी है। युवक को बचान गयी महिला करंट की चपेट में आने से झुलस गयी है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक होम डिलीवरी कंपनी में काम करता था। मोहित घर का इकलौता चिराग था। पत्नी और 3 साल की बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है।