ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

झाड़ी से लापता युवक का शव बरामद, नशे के ओवरडोज के कारण मौत की आशंका

NALANDA : बिहार के <

 झाड़ी से लापता युवक का शव बरामद, नशे के ओवरडोज के कारण मौत की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।  घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।  यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के किसान कॉलेज के समीप की है।  मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र बाजार निवासी दिलीप साव के 18 वर्षीय पुत्र कारू कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि कारू बाजार में ही आलू प्याज का स्टॉल लगाता था. सोमवार की शाम को घर से निकला उसके बाद वापस नहीं लौटा।  

मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद बुधवार अहले सुबह उसका शव किसान कॉलेज के समीप झाड़ी से मिला है।  परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।  


इस मामले को लेकर सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  युवक के शरीर से कहीं पर भी चोट के निशान नहीं मिले हैं. एक जगह कीड़ा लगा मिला है।   पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा. हालांकि युवक नशा भी करता था।