जहानाबाद में सांप के डंसने से दो लोगों की मौत, परिवार में मातम

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 28, 2019, 1:04:35 PM

जहानाबाद में सांप के डंसने से दो लोगों की मौत, परिवार में मातम

- फ़ोटो

JEHANABAD: ख़बर जहानाबाद से है, जहां सांप के डंसने से दो लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के गया बिगहा गांव की है. दोनों मृतक ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे. बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन नेहा और नीतीश बेड पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. तभी उन्हें सांप ने डंस लिया. शरीर में जहर फैलने के बाद दोनों की मौत हो गई. परिवार को दो सदस्यों की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.  जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट