1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 22, 2019, 2:49:12 PM
- फ़ोटो
JEHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां नगर थाना के NH-110 पर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. वहीं हादसे में दो लोग भी घायल हो गए. घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का गुस्सा शांत कराया और जाम छुड़ाया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सरकार से मिलने वाली मुआवजे की रकम दिलाने का आश्वासन भी दिया. जहानाबाद से अजीत की रिपोर्ट