1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 23, 2019, 9:06:37 AM
- फ़ोटो
JEHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां पटना-गया मुख्य मार्ग के NH-83 पर बाइक सवार को बस ने रौंद डाला. हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साई भीड़ ने हंगामा-प्रदर्शन किया साथ ही बस में आग भी लगा दी. मृतक सन्नी कोर्ट एरिया का रहने वाला था. घटना के बाद बस का ड्राइवर भागने में कामयाब रहा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट