ब्रेकिंग
Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल

JEE-Advanced 2024 के नतीजे जारी, वेद लोहाटी बने ऑल इंडिया टॉपर

DELHI: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए है। 360 में से 355 अंक हासिल कर वेद लोहाटी ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। वेद आईआईटी दिल

JEE-Advanced 2024 के नतीजे जारी, वेद लोहाटी बने ऑल इंडिया टॉपर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए है। 360 में से 355 अंक हासिल कर वेद लोहाटी ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। वेद आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। वहीं फीमेल में आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल ने 332 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।


जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी रिलीज किया गया है। स्कोरकार्ड की पीडीएफ कॉपी थोड़ी देर बाद उपलब्ध करा दी जाएगी। टॉप टेन में वेद लोहाटी पूरे देश में प्रथम स्थान पर हैं वहीं दूसरे स्थान पर आदित्य, भोगलपल्ली संदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है।


वहीं चौथे स्थान पर रिदम केडिया, पांचवें स्थान पर पुत्ती कुशल कुमार, छठे पर राजदीप मिश्रा, सातवें नंबर पर द्विज धर्मेशकुमार पटेल, आठवें स्थान पर कोडुरु तेजेश्वर, नौवें स्थान पर ध्रुविन हेमंत दोशी और अल्लादाबोइना एस एस डी बी सिध्विक सुहास ने दसवां रैंक हासिल किया है।


जिन अभ्यर्थियों ने इस साल जेईई एडवांस की परीक्षा दी है वह ऑफिशियल वेबसाइट  jeeadv.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। होमपेज पर लिंक दिया होगा जिसपर लिखा होगा- JEE Advanced Result 2024, इसपर क्लीक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, फोन नंबर डालने होंगे। सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।